फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदियों के एक गुट ने दूसरे गुट पर किया ब्लेड से हमला, तीन घायल

Mon, 25 Oct 2021 09:54 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के तिहाड़ जेल में शनिवार को कैदियों के एक गुट ने दूसरे गुट पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिसमें तीन कैदी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कैदियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तिहाड़ जेल में शनिवार को कैदियों के एक गुट ने दूसरे गुट पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिसमें तीन कैदी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को चार कैदियों के एक समूह ने तीन कैदियों पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए थे। अन्य कैदियों से सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कैदियों को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी कैदियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर ही है कि जेल के अंदर ब्लेड जैसी धारदार वस्तु कैसे पहुंच गई।

तिहाड़ जेल में कैदियों में आपसी गैंगवार की खबरें आती रहती हैं। कैदी कभी एक-दूसरे पर हमला करते हैं तो कभी विभिन्न मांगों को लेकर खुद ही खुद पर हमला कर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें