फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी में कंपनी एमडी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। देशभर केलोगों से निवेश के नाम पर ठगी के आरोप में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने निजी कंपनी के एमडी समेत तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी एमडी राजेश कुमार लोढ़ा (45), गांव गैबपुर, बरवाला, हिसार निवासी रवि (28) और पंजाब निवासी गजानंद कौशिक (41) के रूप में हुई है। आरोपियाें के खिलाफ दिल्ली में 135 और दूसरे राज्यों में पांच शिकायतें दर्ज हैं। वहीं मामले में दो आरोपी रवि व गजानंद कौशिक पहले से राजस्थान की जेल में बंद थे। ईओडब्ल्यू ने अपने केस में दोनों की औपचारिक गिरफ्तारी की है। आरोपियों ने ‘स्टार ग्लोबल स्टार लिमिटेड’ के नाम से कंपनी बनाई थी।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर 2019 को दिल्ली निवासी मुकेश कुमार ने ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि स्टार ग्लोबल स्टार कंपनी ने कंपनी में साझेदार बनने का झांसा दिया। कंपनी ने कहा था कि निवेश किए जाने वाले रुपये से मछली पालन, फूलों की खेती और औषधीय पौधे उगाएंगे। इसके बाद इनको विदेशों में बेचा जाएगा। इससे निवेशकों को मोटा मुनाफा मिलेगा। कंपनी की स्कीम में देशभर के लोगों ने निवेश किया था। मुकेश ने भी 52 लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ ही समय बाद कंपनी सामान समेटकर फरार हो गई। मामले में कुल 135 शिकायतें मिली। इनसे आरोपियों ने करीब 7 करोड़ रुपये ठगे थे। देशभर के लोगों से यह रकम और भी बड़ी थी।
पुलिस ने सबसे पहले उन खातों की जांच की गई, जिनमें रकम डाली गई और बाद में दूसरी जगह ट्रांसफर कर ली गई। इसके अलावा आरोपियों के सीडीआर भी खंगाले गए। पुलिस को पता चला कि रवि, गजानंद और उत्प्रेक्षा कंपनी में बराबर के पार्टनर है। कंपनी का एमडी राजेश कुमार है। छानबीन में पता चला कि पांच अलग-अलग राज्यों में आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज हैं। राजस्थान में दर्ज हुए केस में पुलिस ने गजानंद कौशिक और रवि को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों वहीं जेल में बंद थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों को वहां से गिरफ्तार किया। बाद में कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड ली गई। दोनों से पूछताछ के बाद कंपनी के एमडी को अनाज मंडी, हिसार, हरियाणा से दबोच लिया गया। इनके चौथे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ज्योतिष और वास्तु में पीएचडी है एक आरोपी
पुलिस के मुताबिक ठगी का मास्टरमाइंड राजेश कुमार लोढ़ा है। उसने हिसार से ग्रेजुएशन किया था। ठगी की साजिश में उसने गजानंद कौशिक और रवि को शामिल किया। रवि अनपढ़ है, जबकि गजानंद पंजाब विश्वविद्यालय से ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में पीएचडी है। इनके खिलाफ दिल्ली के अलावा पांच अन्य राज्यों में मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें