फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दाफाश: गैंग ने दिल्ली-एनसीआर से चोरी की 200 ज्यादा गाड़ियां, इस राज्य में करते थे सप्लाई, क्राइम कंट्रोल फोर्स के जरिए...

Sat, 29 Jan 2022 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर 12 लग्जरी कारें बरामद कीं हैं। बदमाश दिल्ली-एनसीआर से वाहनों की चोरी कर असम में बेच देते थे। 
 
विज्ञापन
वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर से वाहनों की चोरी कर उसे उत्तर-पूर्वी राज्यों खासकर असम में बेच देते थे। पुलिस से बचने के लिए एक आरोपी एंटी करप्शन और क्राइम कंट्रोल फोर्स के पहचान पत्र दिखाकर निकल जाता था। उसके खिलाफ सीबीआई में एक धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों में एक वाहनों की चोरी करता था, दूसरा मध्यस्थ था और तीसरा वाहनों को असम में डिलीवरी करता था। बदमाशों के निशानदेही पर पुलिस ने 12 कारें, मास्टर चाबी, फर्जी पहचान पत्र, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। 

इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने द्वारका, रोहिणी, दक्षिण जिला, गुरुग्राम और पलवल के 12 मामले सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि 17 जनवरी को पुलिस को एक बदमाश के चोरी की ब्रेजा कार के साथ द्वारका सेक्टर 18 में आने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने दबिश देकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मुंडाखेड़ा गांव झज्जर के रहने वाले सुनील के रूप में हुई। जांच में पता चला कि कार शिवाजी नगर, गुरुग्राम से चोरी की गई थी। उसने बताया कि वाहनों की चोरी करने के बाद वह उसे रोहिणी निवासी विकास को बेच देता था।
विज्ञापन

पुलिस ने विकास के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कई गाड़ियों की नंबर प्लेट और एक कार बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि अब तक वह गुरुग्राम निवासी राज कुमार शर्मा की मदद से असम में रहने वाले खान को चोरी की गई करीब दो सौ कारें भेज चुका है। 

पुलिस ने कार की डिलीवरी करने वाले राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो कारें बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर असम में छापा मारकर 10 कारें बरामद की है। पुलिस चोरी की कार खरीदने वाले खान की तलाश में दबिश दे रही है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मिडिल मैन का काम करने वाला विकास गैंग का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें