फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आरएफआईडी टैग नहीं तो कमर्शियल वाहनों का कटेगा चालान, परमिट हो सकता है रद्द 

Wed, 01 Sep 2021 12:24 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दक्षिणी निगम ने कहा है कि इस बार आरएफआईडी के आदेश को अलग तरीके से लागू किया जाएगा। पछले महीने बिना आरएफआईडी टैग वाले वाहनों को वापस भेज दिया जाता था, इस बार वाहनों को दिल्ली की सीमा में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
आरएफआईडी टैग के लिए लगी लंबी लाइन, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) मोड के माध्यम से भुगतान किए बिना अब से कोई भी कमर्शियल वाहन दिल्ली में प्रवेश करता है तो उसका चालान कटेगा और परमिट भी रद्द हो सकती है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से वाहनों पर आरएफआईडी लगवाने की लगातार समय सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद जिन वाहनों पर अभी तक आरएफआईडी टैग नहीं लगा है, उनपर कार्रवाई की जाएगी। 31 अगस्त की आधी रात से निगम का नया आदेश लागू हो गया है।

विज्ञापन


दिल्ली की सीमाओं पर टोल टैक्स वसूलने के लिए दक्षिणी निगम नोडल एजेंसी है। निगम कई साल से कमर्शियल वाहनों पर अनिवार्य रूप से आरएफआईडी लगाने की पहल कर रहा है। ताकि आरएफआईडी प्रणाली के माध्यम से टोल टैक्स, पर्यावरण मुआवजा शुल्क (ईसीसी) का भुगतान कर आसानी से दिल्ली की सीमाओं में प्रवेश कर सकें। 

पिछले महीने निगम ने इस संबंध में नोटिस जारी किया था कि बिना आरएफआईडी टैग के कमर्शियल वाहनों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा। निगम के इस कड़े रुख से दिल्ली की सीमाओं पर तमाम कमर्शियल वाहन बिना आरएफआईडी के वापस जाने लगे थे। इससे दिल्ली की सीमाओं पर स्थित टोल प्लाजा पर भारी जाम लग रहा। जाम की समस्या को देखते हुए निगम ने अपने कड़े रुख को वापस ले लिया था।
विज्ञापन


इस बार आरएफआईडी के आदेश को अलग तरीके से किया जाएगा लागू
दक्षिणी निगम ने कहा है कि इस बार आरएफआईडी के आदेश को अलग तरीके से लागू किया जाएगा। पछले महीने बिना आरएफआईडी टैग वाले वाहनों को वापस भेज दिया जाता था, इस बार वाहनों को दिल्ली की सीमा में भेज दिया जाएगा। लेकिन इनका रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर इनका चालान जारी किया जाएगा। बिना आरएफआईडी वाले वाहनों के परमिट रद्द करने के लिए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को पत्र भेजा जायेगा।

39 टोल नाकों पर आरएफआईडी टैग उपलब्ध
दिल्ली की सीमाओं पर स्थापित 39 टोल प्लाजा पर नया आरएफआईडी टैग लिया व पुराने को रीचार्ज किया जा सकता है। दक्षिणी निगम की वेबसाइट और एमसीडी के टोल मोबाइल ऐप पर भी ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है। दक्षिणी निगम ने अपने नोटिस में कहा है कि नए आदेश को लागू कराने के लिए सभी 124 टोल प्लाजा पर विशेष टीमें तैनात की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें