फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: देश में तेजी से बढ़ रहा सुरक्षा और सर्विलांस का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत मंडपम में तीन दिवसीय सुरक्षा एवं सर्विलांस प्रदर्शनी के 18वें संस्करण की शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत मंडपम में तीन दिवसीय सुरक्षा एवं सर्विलांस प्रदर्शनी के 18वें संस्करण की शुरुआत हुई। इसमें देशभर में सुरक्षा और सर्विलांस पर काम करने वाली कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। तकनीकी रोबोट से लेकर सीसीटीवी कैमरों की बड़ी रेंज प्रदर्शित की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें देश-विदेश के 350 से ज्यादा ब्रांड और करीब 20,000 पेशेवर हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए आयोजक इन्फॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने कहा कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा बाजार अब 1 लाख करोड़ रुपये के विशाल अवसर के रूप में उभर चुका है और 14-18 प्रतिशत की वार्षिक दर से दुनिया के सबसे तेज बढ़ते बाजारों में शुमार है। स्मार्ट सिटी, मेट्रो विस्तार, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और कमांड-कंट्रोल सेंटरों में एआई आधारित समाधानों की बढ़ती मांग ने इस सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी प्रणाली, एडवांस्ड वीडियो एनालिटिक्स, कॉग्निटिव सिक्योरिटी सॉल्यूशन, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल प्लेटफॉर्म और अगली पीढ़ी की फायर एवं लाइफ-सेफ्टी तकनीकों का लाइव डेमो दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें