फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News : पद प्रधानाचार्य का और वेतन ले रहे हैं निदेशक से ज्यादा, सेवानिवृत्त अधिकारी ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

Thu, 02 Jun 2022 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा दिव्यांश सिंह, कानपुर

सार

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के विनियम 2019 के प्रभावी होने से यह बदलाव हो गया है। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के सेवानिवृत्त निदेशक ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर निदेशक और अपर निदेशक का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्यों को अब प्राविधिक शिक्षा परिषद के निदेशक और अपर निदेशक से ज्यादा वेतन मिलेगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के विनियम 2019 के प्रभावी होने से यह बदलाव हो गया है। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के सेवानिवृत्त निदेशक ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर निदेशक और अपर निदेशक का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


परिषद में प्रधानाचार्यों को ही पदोन्नति देकर अपर निदेशक और निदेशक बनाया जाता है। निदेशक और अपर निदेशक पूरे प्रदेश के संस्थानों को संचालित करते हैं और प्रधानाचार्य का पद जूनियर होता है। विनियम 2019 के अनुसार प्रधानाचार्य को ग्रेड पे 9000 और लेवल 13ए वन (131400-218200 वेतनमान) सेसैलरी मिलेगी। 

जबकि निदेशक प्राविधिक शिक्षा को ग्रेड पे 8900 और लेवल 13ए (131100-216600 वेतनमान) और अपर निदेशक प्राविधिक शिक्षा को ग्रेड पे 8700 लेवल 13 (123100-215900 वेतनमान) से सैलरी मिलेगी। जून में आने वाली मई माह की सैलरी इसी विनियम के अनुसार आएगी। सेवानिवृत्त निदेशक ने निदेशक का ग्रेड पे 10000 लेवल 15 और अपर निदेशक का ग्रेड पे 10000 लेवल 14 करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन


ऐसे में प्रधानाचार्य क्यों लेंगे प्रमोशन
अगर यह वेतनमान लागू रहता है तो प्रधानाचार्य से पदोन्नत होकर कोई भी अधिकारी अपर निदेशक और निदेशक नहीं बनना चाहेगा क्योंकि पदोन्नति होते ही ग्रेड पे और वेतन घटना तय है। 
  
ऐसे बनते हैं निदेशक
पॉलिटेक्निक में प्रधानाचार्य को पदोन्नत करके संयुक्त निदेशक, फिर अपर निदेशक और अंत में निदेशक बनाया जाता है। यह सभी प्रमोशन वरिष्ठता के आधार पर किए जाते हैं। 
विज्ञापन


नई विनियम के लागू होने के बाद वेतन 
प्रधानाचार्य - 131400 रुपये (4500 प्रतिमाह विशेष भत्ता अतिरिक्त)
अपर निदेशक - 123100 रुपये
निदेशक - 131100 रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें