फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 Years of Modi Government: केंद्र की उपलब्धियों को भुनाने में जुटी भाजपा, नेताओं ने गिनाए मोदी सरकार के काम

Thu, 02 Jun 2022 05:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भुनाने में जुटी है। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार के 30 मई को आठ साल पूरे होने पर दिल्ली में जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता उन उपलब्धियों को लेकर आम जनता से भी संपर्क साध रहे है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि आठ सालों के कार्यकाल में जिसमें कोरोना जैसी महामारी को भी देश ने झेला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कुशल नेतृत्व और अनुभव से देश को एक नई दिशा दी है।

मोदी का मूलमंत्र ही है कि जीवन की सुगमता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसलिए देश में इतनी बड़ी महामारी आने के बाद भी कोई भूखा नहीं सोया और मोदी सरकार ने राशन देकर लोगों को भूखमरी से बचाया। मोदी सरकार के कारण दिल्ली में प्रदूषण से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


पंजाब में चल रही गोलियों की आवाज अरविंद केजरीवाल तक नहीं पहुंच रही
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि पंजाब में चल रही गोलियों की आवाज केजरीवाल को दिल्ली में सुनाई पड़ रही है। दिल्ली की समस्याओं को एक संवेदनशील अभिभावक के रुप में बाहर निकलकर अगर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना जायजा लेकर उसके निस्तारण का आदेश दे रहे हैं तो इसके लिए आप के नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है।
 
गुप्ता ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को इस बात का डर है कि उपराज्यपाल की सक्रियता से उनकी पोल ना खुल जाए। दिल्ली की जनता के साथ छलावा करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना भंडा फूटने का डर सताने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें