फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बरसात : दिल्ली में हुई बारिश ने किए रेल के चक्के जाम, यात्री बेहाल

Sun, 22 Aug 2021 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • रेलवे स्टेशनों के ट्रैक और यार्ड में जबरदस्त जलजमाव
  • नई दिल्ली स्टेशन पर सिग्नलिंग सिस्टम के 20-22 मोटर एक साथ फुंके
  • कई घंटे तक ज्यादातर ट्रेन आउटर और स्टेशन पर खड़ी रही
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिकॉर्ड बारिश के कारण शनिवार को नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी जलजमाव हो गया। स्टेशन यार्ड ही नहीं, ट्रैक पर भी पानी भर गया। इससे सिग्नल व्यवस्था ध्वस्त हो गई और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। सुबह के वक्त आने वाली ट्रेनें आउटर पर अटकी रही। घंटों ट्रेनों के  रुकने के कारण यात्री परेशान रहे। काफी यात्री तो आउटर पर ही उतरकर ट्रैक के सहारे मुख्य स्टेशन तक पहुंच गए।

विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से 8 तक पानी भर गया है, जिसकी वजह से प्वाइंट की लगभग सभी मोटर फुंक गई। इस वजह से सिग्नल अप-डाउन नहीं हुआ। एक साथ 20-22 मोटर जलने के कारण एक तरह से ट्रेन का ऑपरेशन बिल्कुल ठप हो गया। शनिवार देर शाम मैन्यूअल तरीके से ट्रेनों का संचालन करना रेलवे अधिकारियों के लिए काफी मशक्त भरा रहा तो दूसरी तरफ आउटर पर ट्रेनों की कतार लग गई। वहीं, दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेन यार्ड में ही अटकी रही और मुसाफिर स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। इस बीच कुछ ट्रेनें निरस्त भी हुई।

नई दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन और नई दिल्ली से पुरानी दिल्ली के बीच कई जगह ट्रैक पर पानी भरने से रेल परिचालन में दिक्कत हुई। इससे दूसरे रूट की ट्रेनें भी प्रभावित हुई। इस वजह से ट्रेनों को अलग-अलग स्थानों पर कुछ देर के लिए रोककर धीमी गति से चलाने का निर्देश दिया गया। कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की वजह से भी रेल परिचालन बाधित हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी नई दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन और नई दिल्ली से पुरानी दिल्ली के बीच हुई। इससे गाजियाबाद और पानीपत की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों का टाइम टेबल भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी गई थी। कर्मचारियों की टीम लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

ट्रेनों में बैठे यात्री गर्मी से रहे परेशान
ट्रैक पर पानी व सिग्नल का मोटर फुंकने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही लगभग ठप रही। मुंबई-दिल्ली सराय रोहिल्ला (02216) ट्रेन के मुसाफिरों को घंटों ट्रेन में ही गुजारना पड़ा। पटेल नगर रेलवे स्टेशन के आउटर पर शनिवार को 11 बजे ट्रेन पहुंच गई थी, लेकिन दोपहर 1 बजे तक ट्रेन पटेल नगर स्टेशन के डेढ़ किलोमीटर पहले रुकी रही। पटेल नगर आउटर से मुख्य स्टेशन तक रेलवे ट्रैक पर पैदल दूरी तय कर पहुंचने वाली यात्री राखी मिश्रा ने बताया कि तीन घंटे ट्रेन आउटर पर रुकी रही। गर्मी और उमस की वजह से बच्चे परेशान हो रहे थे। ऐसी स्थिति में रेल ट्रैक पर उतरकर मुख्य स्टेशन पहुंचे और फिर वहां से टैक्सी लेकर घर की दूरी तय करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें