एसोसिएशन के सदस्यों ने जताया विरोध, तत्काल नाम हटाने की मांग। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों की तरफ से जारी की गई सूची में मुंबई और कोलकाता के बाजार भी शामिल।
पालिका बाजार एसोसिएशन ने शुक्रवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों की तरफ से कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार को कुख्यात मार्केट की सूची के शामिल करने पर आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने इसे फर्जी आरोप करार देते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट इंडियामार्ट.कॉम और नई दिल्ली के सर्वाधिक लोकप्रिस बाजार सहित चार अन्य बाजारों के नाम अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की ओर से विश्व के कुख्यात बाजारों में शामिल कर दिया गया है।
पालिका बाजार यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) की ओर से पालिका को कुख्यात बाजारों की सूची में शामिल किया गया है। सूची में पालिका बाजार को शामिल करने के पीछे नकली उत्पादों की बिक्री को कारण मान गया है। इनमें मोबाइल एक्सेसरीज, कॉस्मेटिक्स, घड़ियां और आई वियर की बिक्री शामिल हैं।
विज्ञापन
पालिका बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन लाल कक्कड़ ने इसे झूठा आरोप करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। कक्कड़ ने कहा कि यूएसटीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बाजार में दुकानदार सस्ते स्थानीय उत्पादों की बिक्री करते हैं ताकि युवाओं को आकर्षित किया जा सके। मक्कड़ ने मार्केट पर लगाए आरोपों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए आगे इस तरह के आरोप न लगाने का आग्रह किया है। इससे मार्केट की प्रतिष्ठा और ग्राहकों के लिए अनुकूल बाजार की साख बिगड़ती है।
बृहस्पतिवार को जारी 2021 की कुख्यात बाजारों की सूची ने दुनिया भर के 42 ऑनलाइन और 35 भौतिक मार्केट की पहचान कर सूची जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि ट्रेडमार्क जालसाजी या कॉपीराइट नियमों की भी अनदेखी करते हुए उत्पादों की बिक्र्री की जा रही है। सूची में शामिल तीन अन्य भारतीय बाजार मुंबई में हीरा पन्ना, कोलकाता में किदरपुर और दिल्ली का टैंक रोड शामिल है।