इसके बाद से वह काफी तनाव में थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने मौत को गले लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। परिजनों से पूछताछ कर आईपी इस्टेट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से केरल की रहने वाली अथीरा पीजी एनेस्थीसिया की छात्रा थी। उसने कर्नाटक के एक कॉलेज से एमबीबीएस किया था। पढ़ाई के दौरान ही उसने अपने क्लासमेट साथी से शादी कर ली थी। एमबीबीएस के बाद अथीरा का दाखिला पीजी में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली में हो गया। जबकि उसके पति का दाखिला जयपुर के कॉलेज में हुआ था।
इसके बाद से वह लगातार तनाव में चल रही थी। शुक्रवार शाम को उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर अथीरा मृत मिली। उसके हाथ में कैनूला लगा था। शव के पास ही एनेस्थीसिया की खाली शीशी पड़ी थी।
पुलिस ने परिवार को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पता चला कि एनेस्थीसिया की ओवरडोज की वजह से ही उसकी मौत हुई। पुलिस अथीरा के दोस्तों व परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।