फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबड़ी में हमलावरों ने की गोली और चाकू से वारकर फाइनेंसर की हत्या

विज्ञापन
डाबड़ी में मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में मंगलवार शाम को दो हमलावरों ने विजय एंक्लेव निवासी फाइनेंसर चमन (26) को गोली मार दी। इसके बाद उस पर चाकू से करीब 15 वार हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल फाइनेंसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चमन का कार्यालय ड्रेन रोड से चाणक्य प्लेस की तरफ जाने वाली सड़क पर है। मंगलवार को करीब 4:30 बजे वह कार्यालय के बाहर सड़क किनारे कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। हमलावर चमन पर चाकू से हमला कर रहे थे। हमलावर ने उसपर करीब चाकू से 15 वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने चमन को पास के अस्पताल में पहुंचाया। परिवार वालों से पूछताछ में पुलिस को चमन का डाबड़ी के दो लोगों से झगड़ा होने की बात सामने आई है। उनके बीच कई बार हाथापाई भी हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पक्ष के लोगों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें