फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: शादी से इंकार करने पर किशोरी के घर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की की पिटाई करने के बाद घर पर किया पथराव, आग लगाने की भी कोशिश की
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला के शाहबाद डेरी इलाके में शुक्रवार सुबह शादी से इंकार करने पर युवक ने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी के घर पर हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की और उसके घर पर पथराव कर तोड़फोड़ करने के बाद घर में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर जबरन घर में घुसने, मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ कर नाबालिग दोस्तों के बारे में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान रोशन के रूप में हुई है। वह शाहबाद डेयरी इलाके में रहता है। पीड़िता परिजनों के साथ शाहबाद डेयरी इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह इलाके में रहने वाला रोशन अपने दो साथी के साथ उनके घर आया। वह उनकी बेटी पर शादी का दबाव बनाने लगा। किशोरी के इंकार करने पर आरोपी और उसके साथ आए दो नाबालिग दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी। घर पर पथराव कर आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें