फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्वामी चक्रपाणि को डॉन दाऊद इब्राहिम से जान का खतरा, अदालत से की जेड श्रेणी की सुरक्षा बहाल करने की मांग

Sat, 23 Oct 2021 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणि ने अदालत से की जेड श्रेणी की सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम से अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है।
विज्ञापन
Swami Chakrapani - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार को बताया है कि अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रमुख स्वामी चक्रपाणि को जान का खतरा है। चक्रपाणि ने माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम से अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने न्यायमूर्ति रेखा पल्ली को बताया कि छह महीने में मामलों की समीक्षा होती है। समीक्षा के दौरान चक्रपाणि ने अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है। पांच नवंबर को उनकी सुरक्षा को लेकर विचार किया जाएगा। अगर सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो फिर से इसकी छह महीने बाद समीक्षा होगी।

सुनवाई के दौरान चक्रपाणि ने अदालत से अनुरोध किया कि उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा बहाल की जाए। ऐसा करने के लिए अदालत पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे। पहले भी उनकी सुरक्षा में 33 पुलिस कर्मी लगाए गए थे और अब इस सुरक्षा को घटाकर वाई श्रेणी का कर दिया गया है। केवल तीन सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें