फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कारोबारी की हत्या मामला: सोशल मीडिया से पकड़ा गया सुपारी किलर, मुख्य आरोपी समेत पांच हो चुके गिरफ्तार

Mon, 20 Dec 2021 10:53 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस को जांच में पता लगा कि गोलू सोशल मीडिया प्रेमी है। पुलिस ने उसकी इंस्टाग्राम व फेसबुक प्रोफाइल को खंगालना शुरू कर दिया। जांच में ये भी पता लगा कि आरोपी अपना मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिपालपुर में होटल कारोबारी कृष्णपाल सेहरावत की हत्या मुख्य आरोपी रोशन मिश्रा ने सुपारी देकर करवाई थी। रोशन मिश्रा ने सुपारी किलर व बिहार के गैंगस्टर भुल्लू उर्फ गोलू पटेल उर्फ कला को दो लाख रुपये में सुपारी दी थी। वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने भुल्लू को उसकी फेसबुक व इंस्टाग्राम प्रोफाइल को खंगाल कर तेलंगाना से 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बिहार व दिल्ली में छह से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला अधिकारियों के अनुसार गुरुग्राम निवासी कृष्णपाल सेहरावत का महिपालपुर में डॉल्फिन के नाम से होटल है। उनका होटल रोशन मिश्रा ने लीज पर ले रखा था। बिजली व अन्य के बिल को लेकर रोशन मिश्रा को कृष्णपाल सेहरावत से विवाद चल रहा था। 30 अक्तूबर, 21 की रात कृष्णपाल की उनके होटल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वसंतकुंज एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर विपिन कुमार, सूर्यप्रकाश व एसआई राजेश्वर की टीम ने छह आरोपी रोशन मिश्रा, गुड्डू शेख, मो. हसीब, आलोक राय, अविनाश समेत हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। होटल कारोबारी को गोली मारने वाला भुल्लू उर्फ गोलू फरार था। एसीपी अजय वेदवाल की टीम गोलू की तलाश कर रही थी।

पुलिस को जांच में पता लगा कि गोलू सोशल मीडिया प्रेमी है। पुलिस ने उसकी इंस्टाग्राम व फेसबुक प्रोफाइल को खंगालना शुरू कर दिया। जांच में ये भी पता लगा कि आरोपी अपना मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। वह साथियों के मोबाइल से हॉट-स्पॉट व वाई-फाई के जरिए सोशल मीडिया पर सक्रिय है। आखिरकार पुलिस टीम ने उस मोबाइल सेट की आईएमईआई को खंगालकर एसआई राजेश्वर की टीम ने सिवान, बिहार निवासी भुल्लू प्रसाद उर्फ गोलू तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जल्दी-जल्दी अपने छिपने की जगह बदल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें