फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के मुद्दे पर बातचीत के बाद ड्यूटी पर लौटे स्पाइसजेट के कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना काल में वित्तीय नुकसान से जूझ रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के कर्मियों का एक वर्ग शुक्रवार सुबह हड़ताल पर चला गया था। हालांकि कम वेतन और भुगतान में देरी के संबंध में प्रबंधन से बातचीत के बाद कर्मी फिर ड्यूटी पर लौट आए। स्पाइसजेट का कहना है कि सुरक्षा विभाग में कार्यरत कुछ कर्मियों के साथ संबंधित मुुद्दों पर बातचीत के बाद मामले को सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन

स्पाइसजेट के कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग को 2020 से कम वेतन का भुगतान किया जा रहा है। कोविड-19 में लागू पाबंदियों के कारण वित्तीय स्थिति पर भी काफी असर पड़ा है। इस दौरान दूसरी एयरलाइन कंपनियों ने भी कर्मचारियों के वेतन में कटौती की। जून में समाप्त तिमाही में स्पाइसजेट को 729 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। महामारी की दूसरी लहर में विमानों का संचालन प्रभावित हुआ था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 593 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बारे में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि दिल्ली हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन सामान्य हो गया है। दिल्ली हवाई अड्डे पर काम करने वाले कर्मियों के कुछ मुद्दे थे। इस वर्ग की वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के बाद मामले को सुलझा लिया गया और सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना के बाद कम वेतन और भुगतान में देरी सहित अन्य मुुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें