फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: युवक की हत्या में छह माह बाद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोते हुए युवक से जेबतराशी के दौरान विरोध करने पर की थी हत्या, आरोपी भाग गया था दार्जिलिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
नई दिल्ली। कोतवाली थाना पुलिस ने छह माह बाद एक युवक की हत्या के आरोपी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग निवासी मोहम्मद अजीजुल उर्फ पव्वाको गिरफ्तार किया है। सोते हुए युवक की जेबतराशी के दौरान विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक की शिनाख्त सौरभ के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 30 अप्रैल को अरुणा आसफ अली अस्पताल से कोतवाली थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। लोक नायक अस्पताल में उपचार के दौरान दो मई को समीर की मौत हो गई। 20 नवंबर की शाम इलाके में तलाशी के दौरान पुलिस ने अजीजुल को चांदनी चौक स्थित बनखंडी मंदिर के पास पकड़ा। आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन बाद में उसने अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन वह महानंदा एक्सप्रेस में सवार होकर गांव आ गया। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली वापस आया। पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें