फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई व नीट की परीक्षा रद्द करे केंद्र सरकार: सिसोदिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट 2020 के आयोजन को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने असहमति दर्ज कराई है। सिसोदिया ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से केंद्र सरकार से दोनों परीक्षाओं को रद्द करने की अपील की। दरअसल, देश में जेईई व नीट की परीक्षा पर काफी समय से विरोध चल रहा है।
विज्ञापन

जहां एक और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी सितंबर में परीक्षाएं आयोजित करने के पक्ष में थी। वह दोनों परीक्षाओं को कराने को लेकर पूरी तरह तैयार है। इस कड़ी में एजेंसी ने छात्रों को परीक्षा सेंटर भी जारी कर दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर छात्र परीक्षा को स्थगित करने के पक्ष में थे।
ट्वीट कर मनीष सिसोदिया ने लिखा कि जेईई व नीट की परीक्षा के नाम पर लाखों छात्रों की जिंदगी से केंद्र सरकार खेल रही है। मेरी केंद्र से विनती है कि पूरे देश में यह दोनों परीक्षाएं तुरंत रद्द की जानी चाहिए और इस साल दाखिले की वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा कि अभूतपूर्व संकट के समय में अभूतपूर्व कदम से सही समाधान निकलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आगामी एक सितंबर से लेकर छह सितंबर तक जेईई मेंस की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 13 सितंबर को नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन दोनों परीक्षाओं को लेकर छात्र काफी समय से विरोध दर्ज करा रहे हैं। यही कारण है कि इसे लेकर छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपील दायर की थी। जिसे गत 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें