फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घंटे भर में स्कूटी चोर पकड़ने वाली एसआई को मिला इनाम, पुलिस आयुक्त ने दिया सम्मान

Fri, 03 Jun 2022 04:56 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

तिमारपुर थाने में तैनात 2019 बैच की एसआई प्रीति सैनी ने बताया कि उसके पिता और बहन दोनों ही सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर हैं। उन दोनों से हमेशा उसे हौसला और शक्ति मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिमारपुर इलाके से चोरी स्कूटी को महज एक घंटे के भीतर बरामद करने वाली जांबाज एसआई प्रीति सैनी (25) को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने प्रीति को 20 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र के अलावा स्मृति चिन्ह देकर हौसला बढ़ाया। आयुक्त ने प्रीति के साथ टीम में मौजूद रहे एसआई अशोक को 20 हजार व सिपाही स्वर्ण को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस मौके पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रीति ने पूरे महकमे के लिए मिसाल कायम की है। प्रीति से उसके नौजवान पुरुष साथियों को भी सीख लेना चाहिए। उसने खाकी का सम्मान बढ़ाया है। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता सुमन नलवा ने भी प्रीति की तारीफ की।

तिमारपुर थाने में तैनात 2019 बैच की एसआई प्रीति सैनी ने बताया कि उसके पिता और बहन दोनों ही सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर हैं। उन दोनों से हमेशा उसे हौसला और शक्ति मिली है। बचपन से ही उसने खाकी पहनने का सपना देखा था। 
विज्ञापन


वह अपने पिता के साथ खाकी में खड़ा होना चाहती थी। उसने बताया कि उनके पिता ने कभी भी उनको बेटे से कम प्यार नहीं दिया। हमेशा कहा किक ऐसा कोई काम नहीं है जिसे महिलाएं न कर सकें। जब भी आप किसी मुश्किल समय में हो तो आपका आत्मविश्वास आपके काम आता है। उनका कहना है कि हमेशा अपने जीवन में सकारात्मक रहना चाहिए। देश की सेवा के लिए वह चलकर कभी रुकना नहीं चाहती हैं।

बता दें कि बुुधवार को तिमारपुर इलाके में सूर घाट के पास से एक स्कूटी चोरी हो गई थी। स्कूटी में शिकायतकर्ता का मोबाइल रखा था। उस मोबाइल की लाइव लोकेशन की मदद से प्रीति ने भजनपुरा इलाके से न सिर्फ स्कूटी को बरामद कर लिया, बल्कि चोर को भी पकड़ लिया। वह अपने साथ टीम का हिस्सा रहे एसआई अशोक और सिपाही स्वर्ण का भी धन्यवाद करना नहीं भूली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें