फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: गोलीबारी में राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाज सहयोगी समेत पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri, 03 Jun 2022 04:50 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पुलिस के मुताबिक, 22 मई की रात बपरौला निवासी जगबीर ने पुलिस को फोन कर अपने घर के बाहर गोलीबारी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणहौला इलाके में एक मकान के बाहर गोली चलाने के आरोप में राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने परिवार के ही दूसरे पक्ष को जमीनी विवाद में फंसाने के लिए साजिश रची थी और गोली चलाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल बरामद की है। आरोपियों की पहचान बापरौला निवासी आकाश(21) और सागर(24) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि सागर राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग खेल चुका है। पुलिस के मुताबिक, 22 मई की रात बपरौला निवासी जगबीर ने पुलिस को फोन कर अपने घर के बाहर गोलीबारी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। 

मौके से पुलिस को एक खोखा और कारतूस मिले। गोली दुकान के शटर पर लगी थी। इससे कोई हताहत नहीं हुआ था। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वह घर में था। गोली चलते ही वह बाहर निकला। उसने किसी की आवाज सुनी कि अपनी शिकायत वापस ले लो। उसने किसी से दुश्मनी होने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके भाई का एक शख्स से झगड़ा गया था। उसे शक है कि उसने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें