फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result 2021: शाश्वत सांगवान ने यूपीएससी में हासिल की 34वीं रैंक, परिवार को दिया सफलता का श्रेय

Tue, 31 May 2022 02:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शाश्वत सांगवान ने यूपीएससी में 34वीं रैंक हासिल की है, उनका आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा हो गया है। शाश्वत ने बताया कि उन्होंने यह सफलता तीसरे प्रयास में प्राप्त की। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
परिजनों के साथ शाश्वत सांगवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी में 34वां रैंक प्राप्त करके शाश्वत सांगवान ने हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली एवं राजस्थान का भी नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता से उनके परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सांगवान हरियाणा के चरखी दादरी जिला के पैंतावास खुर्द के मूल निवासी है। फिलहाल इनका पूरा परिवार दिल्ली के द्वारका में रहता है। उन्होंने स्कूली शिक्षा दिल्ली में ग्रहण की, जबकि उच्च शिक्षा राजस्थान के पिलानी में प्राप्त की।

विज्ञापन


यूपीएससी की ओर से सोमवार को सिविल सर्विस का परिणाम घोषित करने के कुछ ही देर बाद द्वारका सेक्टर-18 स्थित अपने घर पर शाश्वत सांगवान सहित उनके पिता, मां व बहन खुशी से उछल पड़े। दरअसल, उन्हें जिस खुशखबरी का इंतजार था वह उन्हें मिल गई थी। उन्होंने 34वीं रैंक हासिल की और उनका आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा हो गया।

शाश्वत सांगवान ने बताया कि उन्होंने यह सफलता तीसरे प्रयास में प्राप्त की। उन्होंने आईटीपीओ में नौकरी करते हुए आईएएस बनने की तैयारी शुरू की थी। वह पहले प्रयास में असफल रहे थे। जबकि दूसरे प्रयास में गत वर्ष 320 वां स्थान पाने में कामयाबी मिली। इसे वह आईडीईएस अधिकारी बने। लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने इस साल फिर परीक्षा देने की तैयारी आरंभ की और वह अपने लक्ष्य में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


डॉ. सतीश सांगवान व डा. ललीता सांगवान के एकलौते बेटे शाश्वत सांगवान ने स्कूली शिक्षा आरकेपुरम स्थित डीपीएस में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंजीनियर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए राजस्थान के पिलानी स्थित बिट्स में प्रवेश लिया। वहां शिक्षा ग्रहण करने के दौरान उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने का निर्णय लिया। उनकी छोटी बहन अर्षिया सांगवान अपने माता-पिता की तरह डाक्टर बनने के लिए एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रही है।

शाश्वत सांगवान ने अपनी इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि कोई भी व्यक्ति अपने दम पर सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। सबके सहयोग से ही बुलंदी हासिल की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह अच्छे से पढ़ाई करें और देश की प्रगति के लिए आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें