फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले के लिए बुला रहे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के निजी स्कूलों ने सोमवार को नर्सरी में दाखिले के लिए दूसरी सूची व प्रतीक्षा सूची जारी कर दी। इस सूची के बाद कुछ स्कूल अभिभावकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले देने की बात कह रहे हैं। जबकि हाईकोर्ट ने इस मानक को प्रतिबंधित किया हुआ है। वहीं आगे की सूची में कई नामी स्कूलों में दाखिले की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी सूची में भी काफी अभिभावक ऐसे हैं जिनके बच्चों का नाम पहली के बाद अब दूसरी सूची में भी नहीं आया है। ऐसे अभिभावकों की अब नामी-गिरामी स्कूल में दाखिला लेने उम्मीद कम हो गई है। दूसरी सूची जारी होने के बाद अभिभावक 22 से 28 फरवरी तक सूची को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए शिकायत कर समाधान पा सकते हैं। शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देश के अनुसार निजी स्कूूलों ने सोमवार को दूसरी सूूूची जारी करनी शुरू कर दी। देर शाम तक वसंत विहार स्थित चिन्मया विद्यालय, डीपीएस वसंत कुंज ने दूसरी सूची जारी कर दी। कुछ की सूची का इंतजार अब भी अभिभावकों को है।
एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा का कहना है कि स्कूल इस सूची जारी करने में मनमानी कर रहे हैं। कुछ स्कूूल अभिभावकों को दाखिले के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुला रहे हैं। इस तरह से अभिभावकों को बुलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वहीं, वह सलाह देते हैं कि जिस तरह से दाखिले हो रहे हैं उससे कुछ ही स्कूलों में आगे सूची जारी की जाएगी। अगली सूची में दाखिले की गारंटी नहीं है। लिहाजा जिस स्कूल मेें उन्हें दूसरी सूची में दाखिले का अवसर मिल रहा है, वहां दाखिला ले लें। उल्लेखनीय है कि सीटें खाली रहने पर तीसरी सूची 15 मार्च को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें