फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, महिला जज के साथ लूट, धक्का- मुक्की में हुईं घायल

Tue, 14 Mar 2023 04:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मामला 6 मार्च का है महिला जज अपने बेटे के साथ गुलाबी बाग के DA फ्लैट्स के बाहर टहल रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने महिला जज रचना तिवारी का बैग छीन लिया और उन्हें धक्का दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में महिला जज लूट का शिकार हो गईं। महिला जज अपने बेटे के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। तभी बाइक सवार लुटेरों ने जज का बैग छीनने के बाद उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। घटना में उनके सिर पर चोट आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस मामले में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

मामला 6 मार्च का है महिला जज अपने बेटे के साथ गुलाबी बाग के DA फ्लैट्स के बाहर टहल रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने महिला जज रचना तिवारी का बैग छीन लिया और उन्हें धक्का दे दिया। इससे महिला जज सड़क पर गिर गईं। इससे उनके सिर पर चोट आई है। इसके बाद महिला जज को अस्पताल ले जाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें