फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, कार के दरवाजे पर लटक गए, सिर में चोट लगने से गई जान

Sat, 25 Dec 2021 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात को वह कार के बाहर खड़े थे। तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और कार ले जाने लगे। विरोध करते हुए बदमाशों को रोकने की कोशिश की और कार के दरवाजे पर लटक गए। कुछ दूर जाने के बाद वह नीचे गिर गए। इससे सिर में गंभीर चोट लगने से जान चली गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शिक्षक के परिवार वाले उसे पास के अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  बदमाश कार को शाहबाद डेयरी इलाके में लावारिस छोड़कर फरार हो गए।  मृत शिक्षक की पहचान 65 वर्षीय रमेश चंद्र राणा के रूप में हुई है। 

वह अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-11 में रहते थे। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बाबत लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी मौत धक्का देने से या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।  पुलिस घटनास्थल और कार मिलने वाली जगह के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें