फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में कोरोना से राहत: इस महीने सिर्फ एक कैदी हुए संक्रमित, नए कैदियों को 15 दिन बाद भेजते हैं बैरक में

Tue, 15 Jun 2021 11:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जेल महानिदेशक संदीप गोयल के मुताबिक जेल में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, लेकिन हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं। कैदियों के बीच कोविड नियम का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल, फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में इस महीने एक कैदी कोरोना संक्रमित हुआ है। जेल प्रशासन के मुताबिक इस माह 8 जून को एक कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया, जबकि 29 मई को एक जेलकर्मी संक्रमित पाया गया था।

विज्ञापन


जेल महानिदेशक संदीप गोयल के मुताबिक जेल में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है, लेकिन हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं। कैदियों के बीच कोविड नियम का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। नए कैदियों को जेल में आने के बाद अलग रखा जाता है और पंद्रह दिन बाद उन्हें बैरक में भेजा जाता है। 8 जून तक जेल में कुल 12 कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें दो जेलकर्मी भी शामिल हैं।

जेल अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार तक तिहाड़ जेल में 45 साल से उपर 1139 कैदियों और 45 साल से नीचे 680 कैदियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं रोहिणी जेल में 45 साल से उपर 132 और 45 साल से नीचे 200 कैदियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। जबकि मंडोली जेल में 45 साल से उपर के 412 और 45 साल से नीचे के 132 कैदियों को डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों के मुताबिक इस साल मार्च माह से लेकर अब तक 382 कैदी कोरोना संक्रमित हुए। जिसमें 364 ठीक हो गए और दस संक्रमित हैं। वहीं 8 कैदियों की संक्रमण से मौत हो गई। इस अवधि में 221 जेलकर्मी भी संक्रमित हुए। जिसमें से 221 ठीक हो गए और दो का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें