फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain Live Updates: बीते 19 सालों में दिल्ली में सितंबर में हुई सबसे अधिक बारिश, जल जमाव से परेशान हुए लोग

Wed, 01 Sep 2021 05:36 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi-NCR Rain Waterlogging Live Updates: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। मुनिरका में फ्लाईओवर के नीचे जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर भी जल जमाव के चलते लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन
दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:34 PM, 01-Sep-2021

हिंडन अंडर पास में भरा पानी

हिंडन अंडर पास में पानी भरने के बाद फंसी कार।

04:36 PM, 01-Sep-2021

इन रास्तों पर लगा है जाम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है कि जल जमाव की वजह से राजधानी के निम्न इलाकों में ट्रैफिक व्यस्त है-
सम्राट होटल के आसपास के इलाके में,
11 मूर्ति के आसपास,
मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग,
मायापुरी चौक,
गोलकधाम बिजवासन,
घिटोरनी मेट्रो स्टेशन से एमजी रोड जाने वाली सड़क पर,
किशनगढ़ जाने वाली रोड पर

04:34 PM, 01-Sep-2021

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह परामर्श दिया गया है कि बारिश के मौसम में दृश्यता बढ़ाने के लिए अपने वाहन की हेडलाइट जलाए रखें।

विज्ञापन
04:24 PM, 01-Sep-2021

बीते 19 सालों में सितंबर में हुई सबसे ज्यादा बारिश

भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना है कि दिल्ली में भारी बारिश हुई है। यह कल से शुरू हुई है और दो-तीन बार हो चुकी है। यह बारिश लगभग 11.2 सेमी हुई है। बीते 19 सालों में सितंबर में हुई ये सबसे अधिक बारिश है। यह दिल्ली में 24 घंटों में हुई पांचवीं सबसे ज्यादा बारिश है। वहीं बीते 27 घंटों में दिल्ली में 19-20 सेमी. बारिश हो चुकी है। यह निश्चित तौर पर रिकॉर्ड बारिश है। हमने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

03:05 PM, 01-Sep-2021

इंदिरापुरम में दीवार गाड़ियों पर गिरी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की डिजायर रेजिडेंसी सोसायटी की दीवार सुबह बारिश के दौरान अचानक गिर गई, जिससे पार्किंग एरिया में खड़ी तीन गाड़ी और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दीवार गिरने के दौरान किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने सूचना के बाद जीडीए में शिकायत दी है। आरडब्लूए का कहना है कि सोसायाटी के बराबर में खाली प्लॉट के अंदर बारिश का पानी भरने से दीवार उसके दबाव के कारण गिर गई।

विज्ञापन
02:47 PM, 01-Sep-2021

गाजियाबाद में आज सुबह से ही तेज बारिश हुई है जिसके बाद कई इलाकों में लोगों के घर के अंदर पानी घुस गया है। गाजियाबाद के पटेल नगर इलाके में तो लोग जलजमाव की समस्या से काफी परेशान हैं।

02:11 PM, 01-Sep-2021

एमजी रोड से हुडा सिटी सेंटर जाने वाली सड़क पर भरा पानी

गुरुग्राम में एमजी रोड से हुडा सिटी सेंटर की तरफ जाने वाली सड़क पर बारिश के बाद हुआ जलभराव।



 

01:24 PM, 01-Sep-2021

दिल्ली के एक अंडरपास में भरा पानी

दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। शहर के हालात कैसे हैं यह आप इस अंडर पास में भरे पानी से ही समझ सकते हैं।

01:05 PM, 01-Sep-2021

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर गड्ढे में फंसी कार।



गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर चौक पर भरा बारिश का पानी।



गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क पर हुआ जलभराव।

01:01 PM, 01-Sep-2021

गाजियाबाद में पानी में डूब गई सड़क

गाजियाबाद के अर्थला के निकट पानी में डूबा जीटी रोड।

12:59 PM, 01-Sep-2021

आईटीओ पर लगा लंबा जाम

भारी बारिश के बाद दिल्ली के आईटीओ इलाके में पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। लोग घंटों से जाम में फंसे हैं। 
 

 

12:56 PM, 01-Sep-2021

गाजियाबाद में सीएम योगी के निर्देश के बाद भी नहीं बदले हालात

दिल्ली वजीराबाद रोड स्थित डीएलएफ कॉलोनी के सामने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी नहीं सुधरे हालात। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली जाने के दौरान नगर निगम ने 5 मोटर पंप से सड़क पर जलभराव को दूर करने की व्यवस्था की थी, मगर यह व्यवस्था बुधवार सुबह झमाझम बारिश होने के बाद ध्वस्त हो गई। बारिश से डीएलएफ की दुकानों में भी पानी भरने से व्यापारी परेशान हैं।

12:27 PM, 01-Sep-2021

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे जाम

दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जल जमाव हो गया है। दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे भी इससे अछूता नहीं है और इस पर लंबा जाम लग गया है। यही नहीं गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से बख्तावर चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर भी बारिश के बाद जलभराव हो गया है।

12:13 PM, 01-Sep-2021

गुरुग्राम में जल जमाव से लोग परेशान

गुरुग्राम में कई स्थानों पर जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में शहर में 64.2 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले ़तीन दिनों तक गुरुग्राम में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।
 

12:12 PM, 01-Sep-2021

दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रहेगा। हवा मध्यम स्तर से चलेगी और नमी का स्तर भी अधिक बना रहेगा। सुबह से ही बारिश की संभावना है, शाम तक रिमझिम बारिश होगी। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई बारिश ने सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे के भीतर राजधानी में 84.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो वर्ष 2013 के बाद से सबसे अधिक है। इससे पहले अगस्त में सात साल पहले 95.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 

08:55 AM, 01-Sep-2021

Delhi Rain: बीते 19 सालों में दिल्ली में सितंबर में हुई सबसे अधिक बारिश, जल जमाव से परेशान हुए लोग

बीते सप्ताह सुस्त पड़े मॉनसून ने मंगलवार से रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई और आज भी देर रात से रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला चल रहा है। सवेरे से दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश चल रही है। साथ में हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी जमा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। मुनिरका में फ्लाईओवर के नीचे जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भरा है। वाहनचालकों को काफी परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बताया था कि अगले 24 घंटों में भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ नहीं होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ऐसे में मध्यम स्तर तक की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे गर्मी से मिली राहत जारी रहेगी और अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी है। हालांकि, तेज बारिश के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें