फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश : टूट गया 13 साल का रिकॉर्ड, दो दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, आज के लिए यलो अलर्ट

Sun, 22 Aug 2021 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • बारिश ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, 138.8 मिमी बारिश दर्ज
  • 2007 के बाद पहली बार अगस्त में हुई इस स्तर की बारिश
  • लगातार बारिश की वजह से गिरा तापमान, मिली राहत
  • 1961 के बाद नौंवी बार अगस्त की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
विज्ञापन
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बारिश ने शनिवार को पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक जाकर थमी। इससे दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक 138.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 2007 के बाद पहली बार अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर इतनी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग को पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में मानसून सक्रिय रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले मौसम विभाग ने शनिवार के मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया था। इससे आगे जाते हुए दिल्ली में तेज बारिश का दौर शुक्रवार व शनिवार मध्य रात्रि से शुरू हो गया। घने काले बादलों व बिजली की गड़गड़ाहट के बीच सुबह तक बारिश होती रही। वहीं, करीब दिन चढ़ आने के बाद भी अंधेरा छाया रहा। दस बजे के बाद हालांकि लगातार हो रही बारिश थम गई, लेकिन रूक-रूक कर इसका दौर पूरे दिन चलता रहा। पूरे दिन मौसम साफ हो सका और दृश्यता सामान्य से कम रही।

तेज बारिश की वजह से कालोनियों के साथ मुख्य सड़कों पर भी जल जमाव देखा गया। दिन भर आईटीओ, मिंटो ब्रिज, रिंग रोड समेत दिल्ली की ज्यादातर प्रमुख सड़कों पर पानी जमा था। इसका असर वाहनों की रफ्तार पर पड़ा। प्रमुख रास्तों पर जाम लगने के बाद पूरे सफर में वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। लोगों का मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय जाया हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे तक आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग में 138.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जबकि इसके बाद 5:30 बजे तक 4.7 मिमी बारिश हुई। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे दो मानक केंद्रों पर सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। रिज मानक केंद्र पर 149.2 व लोदी रोड में 149 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसका असर तापमान पर भी पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 32.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में भी दिल्ली में बारिश का सिलसिला नहीं रूकेगा। रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शाम तक बारिश होने की वजह से अधिकतम पारा 33 व न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने दिल्ली में 23 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से मिली राहत बनी रहेगी। 24 अगस्त से दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेगा और बारिश का दौर खत्म हो सकता है।

बारिश के पानी से डूब गया राजघाट
लगातार हुई बारिश ने शनिवार को राजघाट परिसर को भी डूबा दिया। परिसर के अधिकांश हिस्सों में जलजमाव देखने को मिला। बारिश रूकने पर प्रशासन ने पंप की सहायता से पानी की निकासी की। हालांकि, दिनभर बारिश जारी रहने की वजह से शाम तक जलजमाव रहा। उधर, यमुना बाजार में भी मंदिर के पास अधिक जलजमाव रहा। यहां बसी झुग्गियों में बारिश का पानी घुस गया। इस वजह से निचले इलाकों से निकलकर लोगों ने ऊंची जगह पर पहुंच शरण ली। 

अगस्त में बारिश का रिकॉर्ड (मिमी में)
2 अगस्त 1961-184
6 अगस्त 1967- 142.2
18 अगस्त  1976- 150.8
23 अगस्त 1984- 139.8
20 अगस्त 1988- 159 
21 अगस्त 1995-143.8
14 अगस्त 2001- 159.8 
2 अगस्त 2007- 166.6

शनिवार को दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक हुई बारिश के रिकॉर्ड
पालम -84
लोदी रोड- 149
रिज- 149.2
आया नगर- 68.2
गुरुग्राम- 34
नोएडा- 79.5
पीतमपुरा- 113.5
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स- 124.5

विज्ञापन

जलभराव में बिजली के खंभे में उतरा करंट, सुरक्षा गार्ड की मौत

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में भारी बारिश के दौरान बिजली के एक खंभे में करंट उतर आया। उसकी चपेट में एक बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड आ गया। करंट लगते ही वह अचेत हो गया। लोगों ने पानी में पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीएसईएस कर्मियों को बुलवाकर बिजली बंद करवाई। इसके बाद बुजुर्ग को हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की शिनाख्त सुरेश चंद गुप्ता (61) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सुरेश चंद परिवार के साथ सबोली स्थित प्रताप नगर में रहता था। सुरेश निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। उसकी तैनाती आनंद विहार स्थिम सी-ब्लॉक, गेट नंबर-2 की सोसायटी में गार्ड की नौकरी करता था। शुक्रवार रातभर बारिश हुई, इसके बाद शनिवार को भी बारिश होती रही।

सोसायटी में भारी जल जमाव हो गया। इस दौरान गार्ड रूम के पास लगे खंभे में करंट उतर आया और पानी में फैल गया। जैसे ही सुरेश पानी में उतरा वह करंट की चपेट में आ गया। सुबह लोगों ने अपने घरों से गार्ड को पानी में पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। 8.54 बजे सूचा मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बिजली कंपनियों के लोगों को बुलाकर सप्लाई बंद करवाने के बाद सुरेश को पीसीआर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके करंट लगने का पता चला। पुलिस अब मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें