पिछले दो दशकों में यह केवल तीसरी बार है जब दिल्ली में मानसून की बारिश ने 1000 मिमी के निशान को पार किया है। 2010 में मानसून के मौसम में 1031.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
सितंबर में 77 साल में सबसे अधिक बारिश, 404.1 मिमी
मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग मानक केंद्र पर सितंबर में अब तक 404.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है जो 77 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले 1944 में 417.3 मिमी बारिश हुई थी जो 1901-2021 की अवधि में सबसे अधिक बारिश थी। दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में लगातार दो दिन में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई थी। इस कड़ी एक सितंबर को 112.1 मिमी और दो सितंबर को 117.7 मिमी का रिकॉर्ड है।
20.2 मिमी और बारिश होगी तो टूटेगा 64 का रिकॉर्ड
दिल्ली में 1170.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इससे पहले 1964 में 1190.9 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। यानी 1964 के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए दिल्ली को कुल 20.2 मिमी बारिश की आवश्यकता है।
वर्ष -बारिश
2021-1170.1 मिमी
1975-1155.6 मिमी
1964-1190.9 मिमी
1933-1420.3 मिमी