बाहरी जिला की अन्वेषण इकाई ने रणहौला गांव में नामी कंपनी प्यूमा का नकली सामान बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फैक्टरी से डेढ़ सौ ट्राउजर, दो सौ जैकेट, सात सौ प्यूमा टी शर्ट, इलास्टिक स्ट्रीप, चार बंडल पॉलीबैग, दस रॉल स्टीकर बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि प्यूमा कंपनी के एक प्रतिनिधि ने नकली उत्पाद बनाने की फैक्टरी के बारे में पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस की टीम ने शिकायत पर शनिवार को नांगलोई नजफगढ रोड, रणहौला गांव स्थित एक फैक्टरी पर दबिश डाली। जहां से भारी मात्रा में प्यूमा नाम के ब्रांड का सामान बरामद किया। पुलिस ने रणहौला थाने में मुकदमा दर्ज कर फैक्टरी मालिक नजफगढ निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।