दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के संसद में बोली गई बात को झूठा करार दिया। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के बयान का वीडियो साझा कर कहा है कि प्रधानमंत्री जी का ये बयान सरासर झूठ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों को लेकर संसद में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। जिसके बाद राजनीतिक घमासान मच गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के संसद में बोली गई बात को झूठा करार दिया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के बयान का वीडियो साझा कर कहा है कि प्रधानमंत्री जी का ये बयान सरासर झूठ है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री जी का ये बयान सरासर झूठ है। देश उम्मीद करता है कि जिन लोगों ने कोरोना काल की पीड़ा को सहा, जिन लोगों ने अपनों को खोया, प्रधानमंत्री जी उनके प्रति संवेदनशील होंगे।
लोगों की पीड़ा पर राजनीति करना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया। गंभीर ने कहा कि कुछ लोग पूरे देश में अपनी तस्वीर छपवाते है। लेकिन अगर कोई आईना दिखाए तो खुद ही बौखला जाते है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लिया। ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठकर झूठ बोलते है। अपनी जिम्मेदारियों को सात साल में कभी समझा होता तो यूं आज आपको हकीकत सुनकर दर्द नहीं होता। पूरे देश ने कोरोना के समय आपके नाकारापन को देखा। यह भी देखा किस तरह आपके विधायक ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी की।