फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू, सख्त रहेगा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कृत्रिम तालाबों में किया जाएगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन, सुरक्षा तैयारियों को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली के यमुना पार और अन्य इलाकों में मूर्तिकार मूर्तिया बनाने में लगे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस भी अलर्ट हो गई है। सभी जिले के प्रमुखों ने थानाध्यक्षों ने सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए हैं। यमुना किनारे सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार कृत्रिम तालाबों में किया जाएगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर मंत्रणा शुरू कर दी है। सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई हैं।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में प्रतिमा विसर्जन के आयोजन के लिए आयोजकों से समय पर संपर्क किया जाएगा, ताकि सीमा पर भीड़ और असुविधा न हो। घाटों पर सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। बैरिकेडिंग और लाउडस्पीकर के माध्यम से नदी में विसर्जन रोकने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि कोई यमुना नदी में मूर्ति का विर्सजन न कर सके। पुलिस आयोजकों के साथ मिलकर मोहल्लों में बैठकें आयोजित कर गणेश प्रतिमाओं की सूची तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ अपराधियों से संबंधित जानकारी का आदान-प्रदान भी करेगी। करीब पांच हजार पुलिसकर्मी दिल्ली में अलग-अलग जगह पर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें