फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर के दो शहरों की हवा गंभीर, चार की बेहद खराब, हवाओं की चाल बदलने से मामूली सुधार

Mon, 08 Nov 2021 08:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली हवाओं की चाल बदलने से प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है। हालांकि अभी दिल्ली-एनसीआर के दो शहरों की हवा गंभीर है और चार की बेहद खराब है। गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषण, नोएडा दूसरे नंबर पर, दिल्ली, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद का सूचकांक 400 से नीचे है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली हवाओं की चाल बदलने से प्रदूषण की घनी चादर हल्की हो गई है। सूचकांक में करीब 38 अंकों के सुधार के साथ सोमवार को दिल्ली की हवा गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं, गुरूग्राम, ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद की हवा की बेहद खराब स्तर में है। 
विज्ञापन


हालांकि, गाजियाबाद और नोएडा सोमवार को भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। सफर का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हालात थोड़े बेहतर होंगे। फिर भी, गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी।

सफर का आकलन है कि सोमवार को हवा की रफ्तार कम होने से पराली के प्रदूषण का हिस्सा कम हुआ है। रविवार के 40 फीसदी की तुलना में सोमवार को यह 30 फीसदी पर पहुंच गया। वहीं, मिक्सिंग हाइट भी बेहतर हुई है। धूप खिली होने से स्थानीय प्रदूषक भी वातावरण में दूर-दूर तक फैल गए। 
विज्ञापन


इनके मिले-जुले असर से दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा में सोमवार को कमी आई है। 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 428 से गिरकर 390 पहुंच गया है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, गुरूग्राम, फरीरादाबाद और ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण भी 24 घंटे में कम हुआ है। 
विज्ञापन

तीनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। उधर, 437 अंकों के साथ गाजियाबाद व 412 के साथ नोएडा की हवा अभी भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

सफर और सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि ऊपरी सतह पर चलने वाली हवाओं के धीमी पड़ने से आने वाले दिनों में प्रदूषण में कमी आएगी। दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों के हालात बेहतर होंगे। लेकिन सुधार बहुत ज्यादा नहीं होगा। हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी के निचले स्तर पर 300 के सूचकांक के करीब ही बनी रहेगी।

दो दिन में सुधरे हालात, इस तरह रहा सूचकांक
शहर रविवार सोमवार
दिल्ली 428       390
गुरूग्राम 419        369
गाजियाबाद 455     437
नोएडा         446          412
ग्रेटर नोएडा 365   328
फरीदाबाद 372  360
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें