फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण: अगले आदेश तक प्रदेश में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध, सीएनजी और ई-ट्रकों को राहत

Tue, 07 Dec 2021 10:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पर्यावरण विभाग के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर ट्रक के प्रवेश पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में प्रदूषण के मौजूदा हालात को देखते हुए पर्यावरण विभाग ने अगले आदेश तक आवश्यक उत्पादों सहित सीएनजी और ई ट्रकों को छोड़ सभी ट्रकों के दिल्ली प्रवेश पर पाबंदी जारी रखने का फैसला लिया है। ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा। दिल्ली सरकार ने इससे पहले 7 दिसंबर तक के लिए बढ़ाया था।

विज्ञापन


पर्यावरण विभाग के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर ट्रक के प्रवेश पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को दिल्ली सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण के बुरे प्रभाव की आशंका को देखते हुए अगले आदेश तक राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की। दिल्ली में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर भी अगले आदेश तक रोक जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें