फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की गुत्थी नहीं सुलझी: पुलिस को शंका युवती की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में बृहस्पतिवार को एक फ्लैट में युवक और युवती के शव मिलने के मामले में मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। पुलिस को आशंका है कि युवक ने युवती की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस ने उनके विसरा को फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

हालांकि जांच के दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों से पता चला है कि दोनों के बीच 27 जुलाई को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि उसी दिन युवक ने युवती की हत्या करने के बाद करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार को फ्लैट से बदबू आने पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।
पुलिस जब दरवाजा तोड़कर फ्लैट में गई तो दोनों के शव सड़ी गली अवस्था में मिले। उनकी पहचान नवीन झा और खुशबू के रूप में हुई। नवीन के दोनों हाथों में बिजली का तार लिपटा हुआ था और उसमें करंट का प्रवाह हो रहा था। पास ही खुशबू का शव पड़ा था। नवीन की मौत करंट लगने से हुई लेकिन खुशबू की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने जब उनके परिवार वालों से पूछताछ की तो पता चला कि नवीन और खुशबू एक दूसरे को जानते थे। नवीन का मानसिक चिकित्सक से इलाज चल रहा था। उसने दो शादियां की थीं। एक से उसका तलाक हो चुका था। जबकि मनमुटाव की वजह से अपनी दूसरी पत्नी से अलग रह रहा था। वह कोई काम नहीं कर रहा था। जबकि खुशबू म्यूजिक टीचर थी। नवीन इससे पहले निहाल विहार में रहता था।
बिहार के पटना में दोनों के परिवार आस-पास रहते हैं। दोनों करीब 15 दिन पहले एक साथ पटना से दिल्ली पहुंचे थे और रोहिणी सेक्टर 24 इलाके में किराए के फ्लैट में रहने लगे थे। पुलिस को आशंका है कि नवीन ने खुशबू की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद खुशबू की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें