दिल्ली पुलिस को धमकी भरा कॉल करने वाले ने अमेरिका में 9/11 के हमलों की तर्ज पर लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद से एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार देर रात एक धमकी भरे फोन कॉल ने सबकी नींद उड़ा दी। बाहरी दिल्ली के रणहोला पुलिस स्टेशन में एक फोन आया जिसमें सुरक्षा अधिकारियों को लंदन ले जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने अमेरिका में 9/11 के हमलों की तर्ज पर लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद से एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई से पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमें लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान के बारे में बम की धमकी का कॉल आया था। उन्होंने बताया कि रात 10.30 बजे बाहरी दिल्ली के रणहोला थाने के लैंडलाइन नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि अमेरिका में 9/11 के हमलों की तर्ज पर लंदन जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान को उड़ा दिया जाएगा।