फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी युवक की मौत के बाद भड़के थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अफ्रीकी नागरिकों ने 26 सितंबर की देर रात मोहन गार्डन थाने पर क्यों बवाल किया इसके बारे में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि अफ्रीकी नागरिकों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई थी। जिससे नाराज लोगों ने थाने पर बवाल किया। पुलिस अधिकारी युवक की पिटाई करने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस युवक से पूछताछ करने गई थी। युवक भागने लगा और गिरने से उसे गंभीर चोट लगी। युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

26 सितंबर की रात मोहन गार्डन इलाके में एक अफ्रीकी नागरिक की मौत से गुस्साए अफ्रीकी नागरिकों ने लाठी, डंडे, रॉड और ईंट पत्थर लेकर थाने पर हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों की पिटाई करने के साथ वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। हालात बेकाबू होता देख पुलिसकर्मियों ने हवा में तीन राउंड गोली चलाई। जिसके बाद सभी अफ्रीकी नागरिक वहां से भागने लगे। पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने फरार हुए नागरिकों की पहचान कर 53 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की शुरूआत तब हुई जब अफ्रीकी नागरिकों ने एक युवक को अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अफ्रीकी नागरिकों ने पुलिस पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
तिलक नगर इलाके में मार्च में ऐसी घटना हो चुकी है। पुलिस टीम को देखने के बाद भाग रहे एक अफ्रीकी नागरिक की गिरकर मौत हो गई थी। अफ्रीकी नागरिकों ने पुलिस पर पैसे नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। मौत से गुस्साए अफ्रीकी नागरिकों ने करीब चार घंटे तक बाहरी रिंग रोड पर सड़क जाम कर दिया था और बसों में तोड़फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें