फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: लोगों को खूब भा रही डीडीए की पहले आओ, पहले पाओ योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक इस योजना के तहत करीब 30 प्रतिशत फ्लैटों की हो चुकी है बुकिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना पहले आओ, पहले पाओ लोगों को खूब भा रही है। पिछली छह योेजनाओं की तुलना में इस योजना के तहत फ्लैट लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे हैं। अभी तक इस योजना के तहत करीब 30 प्रतिशत फ्लैटों की बुकिंग हो चुकी है। रोजाना फ्लैटों की बुकिंग कराने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। जबकि अभी इस योजना के तहत फ्लैट खरीदने के लिए बुकिंग की अवधि के कई माह बची है।
डीडीए दूसरी बार पहले आओ पहले पाओ आवासीय योजना लेकर आई है। उसकी यह योजना सबसे बड़ी है। इससे पहले उसने कभी भी किसी योजना में इतने फ्लैट शामिल नहीं किए थे। इस योजना में करीब 32 हजार फ्लैट शामिल किए गए हैं। यह फ्लैट लोकनायकपुरम, द्वारका व नरेला में हैं। अभी तक 12 हजार से अधिक फ्लैटों की बुकिंग हो चुकी है, जबकि 31 मार्च तक फ्लैटों की बुकिंग कराई जा सकती है। डीडीए के अनुसार, पहले आओे पहलेे पाओ योजना के तहत बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को बुकिंग राशि जमा करानी होगी। उसके बाद वह फ्लैट देेख सकेंगे। इससे पहले डीडीए की छह योजनाओं में लोगों ने फ्लैट खरीदने में कोई खास रुचि नहीं ली थी। उन योजनाओं में 40 से 50 प्रतिशत फ्लैट बिक नहीं पाए थे, जबकि डीडीए ने अपने फ्लैट बेचने के लिए एक वर्ष में तो दो बार आवासीय योजना लाॅन्च की थी। दूसरी ओर इस योजना के तहत ई-नीलामी के माध्यम से भी फ्लैट बेचे जा रहे हैं। इन फ्लैटों की भी बुकिंग शुरू हो गई है और पांच जनवरी से फ्लैटों की बुकिंग कराई जा सकेगी। इस योजना में एमआईजी, एचआईजी, सुपर एचआईजी और पेंटहाउस को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में 11 हजार लोगों ने लौटाए थे फ्लैट
डीडीए ने वर्ष 2014 में करीब 25 हजार फ्लैट आवंटित करने की योजना जारी की थी। इस योजना के तहत ड्रा निकलने के करीब दो माह के अंदर 11 हजार लोगों ने फ्लैट लौटा दिए थे।
वर्ष 2017 में छह हजार फ्लैट नहीं लिए थे
डीडीए ने वर्ष 2017 में 13 हजार फ्लैट आवंटित करने का निर्णय लिया था, मगर छह हजार लोगों ने फ्लैट वापस लौटा दिए थे।
वर्ष 2019 में करीब 50 प्रतिशत फ्लैट पसंद नहीं आए थे
डीडीए की आवासीय योजना 2019 में 8400 फ्लैट्स शामिल किए गए थे, लेकिन ड्रा निकलने के बाद 4000 हजार लोगों ने फ्लैट्स लौटाने का आवेदन कर दिया था। दरअसल लोगों को यह फ्लैट पसंद नहीं आए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में 50 प्रतिशत से अधिक फ्लैट लौटाए थे
डीडीए की आवास योजना जनवरी 2021 में लाॅन्च हुई थी। इस योजना में 1354 फ्लैट थे और उनमें से 694 फ्लैट सरेंडर कर दिए गए थे।
वर्ष 2021 योजना-दो में फ्लैटों की संख्या से कम आवेदन आए थे
वर्ष 2021 योजना-दो में करीब 18 हजार फ्लैट शामिल किए गए थे, लेकिन 50 प्रतिशत फ्लैटों के लिए ही आवेदन आया था, जबकि 5200 फ्लैट ही बिक पाए थे।
वर्ष 2022 में पहले आओ पहले पाओ योजना भी फेल रही थी
वर्ष 2022 में डीडीए पहली बार पहले आओ पहले पाओ योजना लेकर आया था। इस योजना में 8500 फ्लैट शामिल किए गए, लेकिन 5200 फ्लैट ही बिक सके थे।
वर्ष 2023 योजना में 30 प्रतिशत से अधिक फ्लैट बुक हुए
वर्ष 2023 में डीडीए ने एक बार फिर पहले आओ पहले पाओ योजना जारी की। इस स्कीम में 32 हजार से अधिक फ्लैट शामिल हैं और उनमें से 30 प्रतिशत से अधिक फ्लैट कुछ ही दिन में बुक हो गए, जबकि इस स्कीम के तहत फ्लैट बुक कराने की अंतिम तिथि काफी दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें