फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : मरीजों को मिलेगी भीड़ से निजात, एम्स की नई ओपीडी इमारत में चलेगा न्यूरो सेंटर

Fri, 14 Oct 2022 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अभी न्यूरो सांइस की जहां ओपीडी चलती है वहां डॉक्टर के कमरे के सामने मरीजों के खड़े रहने की बहुत कम जगह है। ऐसे में वहां भीड़ भाड़ का माहौल रहता है।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के न्यूरोसांइस सेंटर में उपचार करवाने आ रहे मरीजों को जल्द भीड़-भाड़ से मुक्ति मिल जाएगी। एम्स प्रशासन ने एम्स के कार्डियो न्यूरो सेंटर के पास लगने वाली भीड़ को खत्म करने के लिए न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी को मस्जिद मोठ परिसर स्थित राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी भवन में शिफ्ट करने का फैसला लिया है।

 

इस संबंध में विभाग की 20 अक्टूबर को बैठक है। बैठक में विभाग के सभी वरिष्ठ डॉक्टर सेंटर को शिफ्ट करने के संबंध में रणनीति तैयार करेंगे। बता दें कि अभी न्यूरो सांइस की जहां ओपीडी चलती है वहां डॉक्टर के कमरे के सामने मरीजों के खड़े रहने की बहुत कम जगह है। ऐसे में वहां भीड़ भाड़ का माहौल रहता है। नई ओपीडी में डॉक्टर और मरीज के लिए पर्याप्त जगह है जिस कारण मरीज बिना भीड़ के उपचार करवा सकेंगे।

 

एम्स में चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान 

विज्ञापन

एम्स में अगले 10 दिनों तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी पुरानी रिकार्ड फाइलों को नियमावली से हटाया जाएगा। विभागाध्यक्ष इसकी निगरानी करेंगे। साफ-सफाई को विशेष ध्यान दिया जाएगा। कॉरिडोर में किसी भी प्रकार का कोई सामान नहीं रहेगा। एम्स में चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान की एक रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी 25 अक्टूबर तक देनी होगी। जिसके बाद नामित टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता का औचक मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें