फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की छत का कुछ हिस्सा गिरा, नहा रहे मजदूर की मलबे में दबकर मौत

Mon, 23 Aug 2021 03:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हादसे में 22 साल के मजदूर सोनू की मौत हो गई है, वह फैक्टरी में बर्तन पॉलिश करने का काम करता था, हादसे के समय सोनू नहा रहा था, उसी दौरान छत का कुछ हिस्सा गिर गया और उस मलबे में दबकर सोनू की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बर्तन पॉलिश करने की फैक्टरी में छत का हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सोनू (22) के रूप में हुई है। हादसे के समय वह फैक्टरी में ही नहा रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, पुलिस व स्थानीय लोगों ने बचाव व राहत कार्य किया। अशोक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इमारत के बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सी-60/2 में हरीश कोहली नामक शख्स की बर्तन पॉलिश करने की फैक्टरी है। सोनू इसी फैक्टरी में काम करने के अलावा यहीं पर सोता था। रविवार को रक्षा बंधन की वजह से फैक्टरी की छुट्टी थी। त्योहार मनाने के बाद रविवार शाम करीब 7.30 बजे सोनू फैक्टरी के भीतर ही नहा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान छत का कुछ हिस्सा गिर गया और सोनू उसके नीचे दब गया। आवाज सुनकर फैक्टरी के बाकी बाकी मजदूर और पड़ोसी लोग वहां पहुंचे। 7.50 बजे मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। बचाव दल ने सोनू को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी काफी पुरानी थी। पिछले दो दिन हुई बारिश के दौरान छत का हिस्सा कमजोर हो गया था। रविवार को अचानक छत का बड़ा हिस्सा गिरा और सोनू उसके नीचे दब गया। पुलिस ने सोनू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें