फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी से अभिभावक परेशान, प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की

Tue, 12 Apr 2022 12:04 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी कर दी है। फीस में गैर जरूरी शुल्क को भी जोड़ा गया है। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर धक्का-मुक्की करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्कूलों में नया सत्र शुरू होते ही फीस बढ़ोतरी की शिकायतें आने लगी हैं। स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी में की जा रही मनमानी के कारण अभिभावक परेशान हैं। सोमवार को द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल के बाहर फीस बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। साथ ही स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी कर दी है। फीस में गैर जरूरी शुल्क को भी जोड़ा गया है। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर धक्का-मुक्की करने का आरोप भी लगाया है। दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने बताया कि सेंट थॉमस स्कूल ने कोविड के दौरान की गैरकानूनी फीस मांगी है, वहीं इस साल मनमानी फीस बढ़ोतरी कर दी है। इसके विरोध में ही यह प्रदर्शन किया गया। सुबह 11 बजे स्कूल के बाहर करीब 100 अभिभावक प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए। हम स्कूल मैनेजमेंट से बात करना चाहते थे, लेकिन हमें गेट से अंदर आने नहीं दिया गया। इस प्रदर्शने बारे में पुलिस को भी एक दिन पहले सूचना दे दी गई थी। भीषण गर्मी व लू के बीच अभिभावक दोपहर 2.30 बजे तक गेट के बाहर प्रदर्शन करते रहे।

अभिभावकों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ स्कूल स्टाफ की ओर से धक्का-मुक्की भी की गई। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल ने बिना शिक्षा निदेशालय की मंजूरी के स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर दी है, स्कूल में पीटीए (पैरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन) नहीं है, स्वच्छता के नाम पर गैर जरूरी शुल्क लगाए जा रहे हैं। साथ ही फीस पोर्टल अपडेट नहीं है। अभिभावकों से कोविड के समय की फीस का बकाया मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें