नशामुक्ति केंद्र भोपुरा के पास डिफेंस कॉलोनी में चलाया जा रहा है। दिल्ली के सदर बाजार निवासी भारत भूषण को उसके पिता प्रेम चंद ने 18 जुलाई को भर्ती कराया था। जिसे शैंकी भी कहा जाता है।
गाजियाबाद में पुलिस ने नशामुक्ति केंद्र के संचालक को एक नसेड़ी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। नशामुक्ति केंद्र भोपुरा के पास डिफेंस कॉलोनी में चलाया जा रहा है। दिल्ली के सदर बाजार निवासी भारत भूषण को उसके पिता प्रेम चंद ने 18 जुलाई को भर्ती कराया था। जिसे शैंकी भी कहा जाता है।
विज्ञापन
प्रेमचंद 23 जुलाई को अपने बेटे से मिलने केंद्र गया तो उसके संचालक सौरभ त्यागी ने झूठी कहानी सुनाई और कहा कि उसका बेटा बिना किसी को बताए यहां से चला गया। एसपी (सिटी-2) ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस संबंध में उनके पिता ने टीला मोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
त्यागी ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि शैंकी शराब की मांग कर रहा था और उन्हें गालियां दे रहा था। त्यागी ने कहा कि गुस्से में आकर मैंने और मेरे बेटे ने उसे डंडे से पीटा, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को आगे बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के सोहजानी तगान गांव के एक खेत में पहले शव को दफना दिया।
विज्ञापन
त्यागी ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को हमने शव को गड्ढे से निकाला और फिरोजपुर के पास गंगा नहर पुल से फेंक दिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने त्यागी को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया।