कोवाक्सिन की पहली खुराक के अनुपात को कुल स्लॉट के 50 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। निजी कोरोना टीकाकरण केंद्र दोनों खुराक देना जारी रख सकते हैं।
दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक की कमी को देखते हुए उसकी संख्या को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण निदेशालय के डॉ. मोनिका राणा ने कहा कि कोविशील्ड की पहली खुराक के अनुपात को कुल स्लॉट के 40 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, कोवाक्सिन की पहली खुराक के अनुपात को कुल स्लॉट के 50 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। निजी कोरोना टीकाकरण केंद्र दोनों खुराक देना जारी रख सकते हैं। हालांकि, उन्हें सलाह दी जाती है कि दो खुराक के लिए स्लॉट की योजना और प्रकाशन करते समय दूसरी खुराक के लिए स्टॉक की उपलब्धता को ध्यान में रखें।