फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लूटपाट की सूचना पर पहुंचे सिपाही को बदमाशों ने पीटा, दो महिला समेत छह गिरफ्तार

Wed, 02 Mar 2022 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घटना को लेकर किसी तरह से घायल अवस्था में सिपाही संदीप ने जानकारी थाने में दी। थाने से कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छह आरोपियों को दबोच लिया था। पुलिस घायल संदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक वैन चालक के साथ लूटपाट की सूचना पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की बदमाशों ने पिटाई कर दी। सिपाही की शिकायत पर थाने से पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

बदमाशों ने वैन चालक को छोड़कर पुलिसकर्मियों पर बोला धावा 

जानकारी के मुताबिक संदीप मंगोलपुरी थाने में बतौर सिपाही तैनात है। रविवार की रात में वह अपने सहयोगी सिपाही जितेंद्र के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। रात करीब सवा 11 बजे एक शख्स उनके पास आया और मंगोलपुरी रिंग रोड फ्लाई ओवर के पास एक वैन चालक से लूटपाट किए जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दोनों पुलिस कर्मी वहां पहुंचे। वहां पर दो महिला समेत पाच छह बदमाश वैन चालक से मारपीट कर रहे थे। पुलिसकर्मियों को देखते ही बदमाशों ने वैन चालक को छोड़कर उनकी पिटाई शुरू कर दी और उनकी वर्दी भी फाड़ दी।

थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने साथी को बचाया

घटना को लेकर किसी तरह से सिपाही संदीप ने जानकारी थाने में दी। थाने से कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छह आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस घायल संदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। संदीप की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलकराज, धर्मपाल, उसका बेटा सुमित, प्रदीप, गंगा और तारा के रूप में हुई है। सभी आरोपी मंगोलपुरी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें