फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Covid Guidelines: दिल्ली में क्रिसमस, नए साल पर जश्न के लिए दिशा-निर्देश, समारोहों पर रोक

Wed, 22 Dec 2021 04:23 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

डीडीएमए ने निर्देश दिए हैं कि सभी डीएम और पुलिस उपायुक्त सुनिश्चित करें कि दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के मौके पर उनके क्षेत्र में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम, जमावड़ा, समारोह ना हो। शादी और अन्य समारोहों पर 200 लोगों की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के सदर बाजार में भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के बीच इस साल क्रिसमस पार्टी और नए साल का जश्न फीका रहेगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है कि वह ऐसे आयजनों पर रोक लगाने के लिए उपयुक्त कदम उठाएं। वहीं, बुधवार से कोरोना पॉजिटिव मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


डीडीएमए ने बीते सोमवार को बैठक कर कोरोना के मौजूदा हालातों को लेकर समीक्षा की थी। साथ ही ओमिक्रॉन को लेकर भी चर्चा हुई थी। बैठक में भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर सख्ती को लेकर भी फैसला हुआ था। इसको देखते हुए डीडीएमए ने जिलाधिकारियों को संक्रमण फैलाने वाले क्षेत्रों की पहचान करने का आदेश दिया है। साथ ही पुलिस उपायुक्तों को भी यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि लोग शारीरिक दूरी के मानदंडों का पालन करने के साथ मास्क पहनें।

Trending Videos
विज्ञापन

सुपर स्प्रेडर क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश

डीडीएमए ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस उपायुक्तों के साथ सुपर स्प्रेडर क्षेत्रों की पहचान करें और कोरोना गाइडलाइंस के तहत उन क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाएं। दुकानों, कार्यस्थलों पर मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश में कहा गया है कि सभी जिलाधिकारी और डीसीपी सार्वजनिक स्थानों पर अधिक निगरानी रखने के लिए पर्याप्त संख्या में बल तैनात करेंगे, जिससे कोरोना मामलों में बढ़ोतरी होने से रोका जा सके।



मंगलवार रात तक देश में ओमिक्रॉन के 220 संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली में मंगलवार को 24 सहित देशभर में 50 नए मरीजों की पुष्टि हुई। बीते 18 दिन में यह संख्या 100 गुना तक बढ़ गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी मरीज को आईसीयू में नहीं जाना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65  मरीज महाराष्ट्र व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें