अस्पताल में संक्रमित का इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलने की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। ओमिक्रॉन से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के 54 मामले पाए जा चुके हैं। इनमें से 12 संक्रमित स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन के 200 मामले हो चुके हैं, जिनमें से 77 स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 54-54 मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में पाए जा चुके हैं।