अमर उजाला
Tue, 21 December 2021
ओमिक्रॉन दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन में इससे 12 तो अमेरिका में आज पहली मौत दर्ज की गई है।
डराने वाली बात यह है कि अमेरिका में जिस व्यक्ति की मौत ओमिक्रॉन से हुई है, उसने टीकाकरण नहीं कराया था।
इस बीच भारत में भी यह संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 13 राज्य इसकी चपेट में हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 202 पहुंच गई है।
ओमिक्रॉन संक्रमण वाली सूची में ओडिशा भी शामिल हो गया है। यहां दो संक्रमित सामने आए हैं।
महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। यहां आज 26 संक्रमित सामने आए, जिसके बाद राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 54 पहुंच गई।
तेलंगाना में पहले समलैंगिक जोड़े ने की शादी