10 साल से अधिक पुराने वाहनों को अब स्क्रैप होने से आप बचा भी सकते हैं। पुराने डीजल वाहनों में इलेक्ट्रिक किट लगाकर रेट्रो फिट कर, कार को कबाड़ बनने से बचाते हुए दोबारा सड़कों पर उतारा पर जा सकेगा।
लाखों की कार को रेट्रो फिटमेंट के जरिये इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित किया जा सकता है। इसके लिए दिल्ली सरकार निजी एजेंसियों का पैनल तैयार कर रही हैं। पुराने वाहनों की मियाद खत्म होने के बाद भी रेट्रो फिटमेंट से बगैर प्रदूषण फैलाए इलेक्ट्रिक वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
दिल्ली सरकार की ओर से दिए गए इस विकल्प से लाखों वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार ने 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों को एक जनवरी, 2022 से सड़क पर उतरने से रोकने का फैसला लिया है। इसके तहत मियाद पूरी कर चुके वाहनों को डी रजिस्टर कर दिया जाएगा।
इसके बाद डी रजिस्टर किए गए वाहनों को बगैर रेट्रो फिटिंग नहीं उतारा जा सकता है। इसके बाद भी अगर सड़कों पर पुराने वाहनों को उतारा जाता है तो उन्हें जब्त कर स्क्रैप कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में डी रजिस्ट्रेशन के साथ साथवाहनों को दूसरे राज्यों में पंजीकृत करवाने, रेट्रो फिटमेंट का विकल्प भी दिया जा रहा है। इससे न तो पुराने वाहनों के मद में वाहन मालिकों को लाखों के नुकसान का सामना करना पड़ेगा। रेट्रो फिटिंग के बाद कारें दोबारा कम खर्च में इस्तेमाल की जा सकेंगी।