फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: रक्षा बंधन पर नौ साल की साली से जीजा ने की दरिंदगी, ऐसे खुला भेद, सच जानकर सब हैरान

Wed, 08 Dec 2021 11:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में रक्षा बंधन के दिन एक युवक ने अपनी नौ साल की साली से दुष्कर्म किया। बच्ची ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया।  काउंसलिंग कराने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जीजा की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के गोविंदपु इलाके में जीजा ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए नौ साल की साली के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 
विज्ञापन


परिवार ने पहले उसकी झाड़-फूंक करवाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद जब डॉक्टर के यहां ले जाने पर मासूम की काउंसलिंग कराई गई तो उसने आप बीती बताई। 

इसके बाद फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कम की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी जीजा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बच्ची के परिवार से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई बहन व अन्य सदस्य हैं। कुछ समय पूर्व मासूम की दीदी की शादी पीलीभीत में हुई थी। इस बार रक्षाबंधन पर पीड़िता की दीदी अपने पति के साथ घर पर भाईयों को रखी बांधने पहुंची। 
विज्ञापन

रक्षाबंधन वाले दिन ही परिवार किसी काम से बाहर चला गया। घर में मासूम और उसका जीजा रह गए। आरोप है कि उसी दिन आरोपी ने जबरन मासूम के साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर मासूम और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 

बच्ची बुरी तरह डर गई। इस दौरान वह बीमार रहने लगी। बच्ची को गुमसुम देकर मां ने कई बार उससे पूछा भी, लेकिन उसने कभी कुछ नहीं बताया। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो वहां सारा भेद खुला। 

मासूम ने रोते हुए परिवार को सारी बात बताई। इसके बाद मंगलवार को गोविंदपुरी थाने में शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें