दिल्ली जंक्शन-बाड़मेर-दिल्ली जंक्शन ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को दोपहर 3:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 20487 बाड़मेर-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस की नियमित सेवा 28 मार्च से शुरू होगी।
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने दिल्ली जंक्शन-बाड़मेर-दिल्ली जंक्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन नंबर 20487/20488 दिल्ली जंक्शन-बाड़मेर-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। दिल्ली जंक्शन से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को दोपहर 3:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 20487 बाड़मेर-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस की नियमित सेवा 28 मार्च से शुरू होगी। यह ट्रेन बाड़मेर से प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को रात्रि 9:40 बजे चलेकर अगले दिन दोपहर 12:35 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्यी श्रेणी के डिब्बों वाली 20487/20488 दिल्ली जंक्शन बाड़मेर-दिल्ली जंक्शन (सप्ताह में दो दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग में उतरलाई, बायतु, बालोतरा, समदड़ी जंक्शन, लूनी जंक्शन, जोधपुर, मेड़ता रोड जंक्शन, डेगाना जंक्शन, मकराना जंक्शन, फुलेरा जंक्शन, जयपुर जंक्शन, गांधी नगर जयपुर, दौसा, अलवर जंक्शन, रेवाड़ी जंक्शन, गुरुग्राम व दिल्ली छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक डिंपी गर्ग, समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।