नई दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता से यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया है कि 'आप भाजपा और कांग्रेस से पैसा ले लें, पर वोट आम आदमी पार्टी को ही दें।' हालांकि आप नेता आतिशी मर्लिना इसे आप नेता का व्यंग मात्र बता रही हैं।
केजरीवाल ने राजधानी में एक चुनाव रैली के दौरान कहा, "चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस ये दोनों पार्टियां आपके पास आएंगी और आपको पैसा देने की कोशिश करेंगी, लेकिन ऐसे में आप उन दोनों पार्टियों से पैसा तो ले लें लेकिन आप अपना वोट आम आदमी पार्टी को ही दें।"