फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mundka Fire: मुंडका में मेट्रो के पिलर नंबर 545 के पास भड़की थी भीषण आग, जानें कब-क्या हुआ

Sat, 14 May 2022 07:53 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
मुंडका में लगी आग बुझाए जाने के बाद एनडीआरएफ के कर्मचारी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है। 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बताया जा रहा है कि कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन





इमारत में कई कंपनियों का कार्यालय और फैक्टरी है। आग लगने के बाद इन कार्यालय में काम करने वाले काफी लोग इमारत में फंस गए। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे और जो घायल हुए हैं उन्हें 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में यह जानकारी दी गई है। 

  • 4.45 बजे : मेट्रो के पिलर नंबर 545 के पास स्थित इमारत में आग लगने की दमकल विभाग व पुलिस को सूचना मिली। 
  • 5.00 बजे : दमकल विभाग विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 
  • 5.15 बजे : बचाव कार्य शुरू किया गया। बिल्डिंग के शीशे तोड़े गए व बचाव कार्य शुरू किया गया। 
  • 5.20 बजे : रस्सी की मदद से लोगों को इमारत से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। 
  • 5.30 बजे : आग की भयंकरता को देखते हुए मौके पर मौके पर दमकल विभाग की और गाड़ियां भेजी गईं।
  • 6.00 बजे : महिला ने इमारत की तीसरी मंजिला से छलांग लगा दी थी। घायलावस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया। 
  • 6.15 बजे : महिला को संजय गांधी अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
  • 7.00 बजे : दमकल विभाग की और गाड़ियां भेजी गईं।
  • 7.30 बजे : ग्रामीणों ने बिल्डिंग से करीब 100 लोगों को बचाया। 
  • 8.00 बजे : लोगों को बाहर निकालने का काम जारी रहा
  • 8.30 बजे : दमकल विभाग की और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 
  • 8.30 बजे : इमारत के आसपास भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इससे राहत कार्य में थोड़ी परेशानी हुई। 
  • 10.00 बजे : दमकल विभाग ने कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया था। 
  • 10.15 बजे : इमारत के अंदर से शवों को निकालना शुरू किया गया। 
  • 10.30 बजे : इमारत से 16 शवों को निकालकर संजय गांधी अस्पताल में भेजा गया। 
  • 11.00 बजे : देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। 
  • 11.30 बजे : दमकल विभाग की और गाड़ियों का मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें